फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sleper wall made for save animal

जानवरों को रोकने के लिए बनाई जा रही स्लीपर की दीवार

Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sleper wall made for save animal
उनाव रोड पर लगाई जा रही रेलवे के सिलीपर की बेरीकेटिंग । अमर उजाला
झांसी। कानपुर ट्रैक पर जानवर न जाएं, इसके लिए पुराने स्लीपर (रेल पटरियों के नीचे डलने वाले) लगाकर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां घटनाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन

रेल मंडल में ट्रेनों के संचालन के दौरान तमाम जगह इंजन से जानवर टकरा जाते हैं। इससे कई बार इंजन खराब हो चुके हैं। ट्रेन भी लेट हो जाती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए रेल प्रशासन सभी प्रमुख रेल मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाता जा रहा है। कहीं पर पुराने स्लीपर तो कहीं पर कटीले तारों से रास्ता बंद किया जा रहा है। झांसी- कानपुर ट्रैक पर भी काम शुरू हो गया है। इन दिनों दतिया गेट क्रासिंग से उनाव गेट क्रासिंग के बीच पटरियों के निकट पुराने स्लीपर की दीवार बनाने का काम चल रहा है। इन स्लीपर को मामूली दूरी पर लगाया जा रहा है, ताकि जानवर अंदर न जा सके। स्लीपर को एक जगह से दूसरी जगह रखने में जेसीबी की मदद ली जा रही है। इन दिनों उनाव बालाजी मार्ग पर कई होटल व स्कूल संचालकों ने रेलवे की जमीन की तरफ पार्किंग बना रखी है, जिससे काम में अड़चन आ रही है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोई अगर काम में अड़चन डालेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed