{"_id":"67a51666edf67143fe026dff","slug":"sleeper-bus-overturns-after-hitting-electric-pole-20-passengers-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489144-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली खंभे से टकराकर स्लीपर बस पलटी, 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली खंभे से टकराकर स्लीपर बस पलटी, 20 यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार तड़के नवाबाद थाना इलाके में लोडर के अचानक सामने आने से अनियंत्रित हुई स्लीपर बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। कानपुर से सूरत जा रही बस यहां हाईवे पर मैरी तिराहे के पास हादसे का शिकार हुई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गए।बुधवार रात एक स्लीपर बस कानपुर से सूरत के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। तड़के तकरीबन साढ़े तीन बजे बस झांसी के मैरी तिराहा के पास पहुंची। यहां एक लोडर वाहन अचानक बस के सामने आ गया। इससे तेज रफ्तार में चल रही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सर्विस रोड का डिवाइडर फांदकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय यात्री सो रहे थे। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। एक यात्री नीचे दबा था। उसे भी किसी तरह बाहर निकाला गया। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि लोडर के सामने आने से बस चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस में 60-70 सवारियां थीं। पांच यात्रियों को ज्यादा और बाकी को मामूली चोट आई हैं।। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।