फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sjega on the wrist of brothers and sisters love

भाइयों की कलाई पर सजेगा बहनों का प्यार

Thu, 18 Aug 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 Sjega on the wrist of brothers and sisters love
rakcha bndhn, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेंगी। बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे तक राहू काल रहेगा।
विज्ञापन


घनिष्ठा नक्षत्र और शुभ योग होने पर पर्व बहनों व भाईयों के लिए काफी शुभ रहेगा। लेकिन, दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे तक के बीच बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने से बचे। क्योंकि इस दौरान राहु काल रहेगा। सनातन धर्म में रक्षा बंधन का पर्व का विशेष महत्व है। अपने अपने भाइयों की लंबी उम्र कामना से मनाए जाने वाले पर्व को लेकर महिलाओं व लड़कियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार जो बहनें श्रवण कुमार का चित्र बनाकर उनका पूजन कर, कलश स्थापित कर भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगी उनके लिए यह पर्व विशेष फलदायी होगा। उनके अनुसार राहू काल लगने से दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बहने अपने भाइयों को राखी न बांधे। उत्तम मुहूर्त सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed