फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six young men were arrested for holding a procession with luxury cars without permission.

Jhansi News: बिना इजाजत लग्जरी कारों के साथ जुलूस निकालने वाले छह युवकों को पकड़ा

Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Six young men were arrested for holding a procession with luxury cars without permission.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बिना इजाजत लग्जरी कारों के साथ लंबा जुलूस निकालने के आरोप में बबीना पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जुलूस में शामिल सात वाहनों का भी चालान हुआ।
बुधवार को रक्सा के अमरपुर गांव निवासी शिशुपाल यादव ने अपने गांव से बेदौरा के बीच करीब 55 लग्जरी कार के साथ जुलूस निकाला। ऑडी पर नंबर प्लेट की जगह राव साहब लिखा था। करीब दो घंटे चले इस रोड शो के दौरान मुरारी-बेदौर मार्ग पूरी तरह ठप पड़ गया। लोग जाम से हलाकान रहे। जुलूस बबीना से लेकर रक्सा के बीच गुजरा लेकिन, दोनों थानों की पुलिस को भनक नहीं लगी। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची। वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने शिशुपाल यादव, अभिषेक समेत 40-45 के खिलाफ बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने शिशुपाल, गब्बर यादव, सुनील यादव, नवल यादव, राघवेंद्र यादव, संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपियों का चालान किया गया। वहीं, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों का भी चालान हुआ। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हिमांशु श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed