{"_id":"6841fbea1fdfe590cc0ad5a1","slug":"six-players-from-jhansi-reached-the-final-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-571193-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी के छह खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी के छह खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राज्यस्तरीय अंडर-17 जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न भार वर्ग के मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कई मैच हुए।
44-46 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ के आयुष वर्मा ने देवीपाटन के राज को, मेरठ के दक्षेश सिंह ने झांसी छात्रावास के अर्जुन को पराजित किया। 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के लोकेश राठौर ने वाराणसी के विशाल कुमार प्रजापति को हराया।प्रयागराज के विवेक केशरवानी ने सहारनपुर के अर्जुन कुमार, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के देवांश यादव ने प्रयागराज के सार्थक पांडेय को, मेरठ छात्रावास के पवन कुमार ने लखनऊ के नवनीत सिंह को पराजित किया। 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ के अरमान अहमद ने मेरठ के मानदीप सिंह को, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ छात्रावास के निवेश पाल ने मेरठ के अंगद सिंह को शिकस्त दे दी। अयोध्या के अर्पित निषाद को आगरा सूर्या दुबे ने हराया। अलीगढ़ के शिव कुमार व झांसी छात्रावास के सत्यम गुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें झांसी छात्रावास के सत्यम गुप्ता ने अलीगढ़ के शिव कुमार को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। गोरखपुर के अंशु पांडेय को लखनऊ के स्वयं प्रताप सिंह ने हराया। प्रयागराज के अमित कुमार पाल ने सहारनपुर के आयुष प्रताप सिंह को शिकस्त दी। झांसी छात्रावास के शिवम यादव ने आगरा के साहिल खान काे हराकर फाइनल में प्रवेश किया। झांसी छात्रावास के पृथ्वी ठाकुर ने वाराणसी के वीर यादव को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।झांसी छात्रावास के प्रबल प्रताप ने मेरठ के आदित्य सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सहारनपुर के दुष्यंत ने आगरा के दिव्यांश को आगरा के आकाश यादव ने कानपुर के विराज मणि को हराया। देवीपाटन के अक्ष ने झांसी छात्रावास के अनुज गोस्वामी को हराया। 19 वां मैच झांसी छात्रावास के हिमांशु यादव व देवीपाटन के हनी भाटी के बीच खेला गया। जिसमें झांसी छात्रावास के हिमांशु यादव ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।