फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Six people, including the former president of the bar, have been named for demanding extortion.

Jhansi: रंगदारी मांगने पर बार के पूर्व अध्यक्ष समेत छह नामजद, तीन महीने पुराने मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 14 Jan 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 02:01 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी शर्ट के नीचे से तमंचा निकालकर उसे सटा दिया। इसके बाद उससे तत्काल पचास हजार रुपये देने के साथ ही जल्द ही पांच लाख रुपये देने को कहा। पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Jhansi: Six people, including the former president of the bar, have been named for demanding extortion.
थाना शहर कोतवाली, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला समेत छह के खिलाफ रंगदारी मांगने एवं धमकाने के आरोप में कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के महाराज सिंह नगर निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू ने पुलिस को बताया कि वह 14 सितंबर को अपने परिचित बबलू के साथ शाम करीब चार बजे दतिया गेट बाहर फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रहा था। रास्ते में कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया। कार में चंद्रशेखर शुक्ला, रविंद्र, संतोष दोहर, दीपक मिन, तहजीब बानो, मुस्कान समेत अन्य सवार थे। चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी शर्ट के नीचे से तमंचा निकालकर उसे सटा दिया। इसके बाद उससे तत्काल पचास हजार रुपये देने के साथ ही जल्द ही पांच लाख रुपये देने को कहा। पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की तीन दिन के बाद वह संतोष दोहरे के पास जाकर 25 हजार रुपये देकर आया। इस घटना को लेकर परिवार के लोग भी परेशान हैं।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed