फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   six people again report

कुख्यात लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह पर मुकदमा

Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
six people again report
झांसी। कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में मोंठ थाने में पुलिस ने मोंठ के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कुख्यात अपराधी लेखराज यादव कन्नौज जेल में बंद है। उसे 16 सितंबर को एक मुकदमे की पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी लाया गया था। पेशी के बाद दोपहर में पुलिस टीम उसे वापस कन्नौज लेकर जा रही थी। आरोप है कि इसी दरम्यान पुलिस की गाड़ी को रास्ते में कई जगह रोकने की कोशिश की गई थी। ईंट-पत्थर तक से हमला किया गया था। इस तरह की घटना रास्ते में कई जगह हुईं थीं। हालात को भांपते हुए पुलिस टीम लेखराज को लेकर मोंठ थाने में घुस गई थी। सुरक्षा मिलने के बाद पुलिस की टीम यहां से आगे बढ़ पाई थी। इस मामले में कन्नौज में लेखराज व उसके अज्ञात समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने मोंठ के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, उनके भाई बृजेंद्र यादव समेत अनिल यादव, मलखान शिवहरे, धीरेन्द्र पाल तथा मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी के ऊपर पुलिस पर जान से मारने की नीयत ये फायर करने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देनेे तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

महंगा पड़ गया लेखराज से ‘राम-राम’ करना
मोंठ। नामजद आरोपी अनिल यादव ने बताया कि लेखराज प्रकरण से उसका कोई लेना-देना नहीं है। सियासी कारणों से पुलिस उत्पीड़न कर रही है। अनिल का कहना है कि जिस दिन लेखराज की झांसी न्यायालय में पेशी थी, उसी दिन उसकी भी तारीख थी। जिस रास्ते से पुलिस लेखराज को लेकर लौट रही थी, उसी रास्ते से वह तारीख से लौटकर मोंठ जा रहा था। रास्ते में एक बार उनकी कार लेखराज की गाड़ी से आगे-पीछे हुई। अनिल ने बताया कि पुलिस की गाड़ी में लेखराज नजर आने पर सोचा कि राम-राम कर लें, बस इतनी सी बात पर पुलिस को शक पैदा हो गया और मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के साले नामजद, सियासत गरमाई
मोंठ। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने शनिवार को छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें दो आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष मोंठ अनिरुद्ध यादव तथा बृजेंद्र यादव गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के साले हैं। इसके अलावा बृजेंद्र यादव के साले अनिल यादव के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक के तीन रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज होने से क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। यह घटनाक्रम क्षेत्र में दिन भर चर्चाओं में बना रहा। सभी अपने-अपने नजरिये से पुलिस की कार्रवाई को देख रहे हैं।

टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों से की पहचान
मोंठ। पुलिस ने आरोपी अनिल यादव व उसके साथियों की पहचान सेमरी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये की। पुलिस ने पहले अनिल की गाड़ी का नंबर ट्रेस किया और उसके बाद सीसीटीवी कैमरों के जरिये गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed