{"_id":"5eb850bb8ebc3e9097269dc1","slug":"six-new-corona-positive-in-bundelkhand-jhansi-news-jhs166443741","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में छह और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 94","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में छह और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 94
विज्ञापन
six new corona positive in bundelkhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड में रविवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें झांसी में चार और बांदा में दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 94 पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में अब तक तीन जिले कोरोना से मुक्त चल रहे थे, लेकिन शनिवार को चित्रकूट में तीन, हमीरपुर और ललितपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरा बुंदेलखंड इस बीमारी की चपेट में आ गया है। रविवार को कोविड लैब में हुई जांच के बाद झांसी में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें बीएचईएल निवासी संक्रमित मिल चुके रोडवेज ड्राइवर की 35 वर्षीय पत्नी और 12 साल का बेटा शामिल है। जबकि, गरौठा निवासी पूर्व सैन्य कर्मचारी की पत्नी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।
बताया गया कि पत्नी कैंसर से पीड़ित है और लंबे समय से उसका नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, एक महिला सिपाही में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। पैरामेडिकल कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर में सिपाही की ड्यूटी लगी हुई थी। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले सिपाहियों से ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही की बातचीत हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि उन्हीं से महिला सिपाही तक कोरोना वायरस पहुंचा है।
विज्ञापन
ये है आंकड़ा
जिला संक्रमित
जालौन 30
झांसी 25
बांदा 23
चित्रकूट 3
महोबा 2
ललितपुर 1
हमीरपुर 1
टीकमगढ़ 3
सागर 5
पन्ना 1