फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six hundred crores will be spent on making electricity better

बिजली को और बेहतर बनाने पर खर्च होंगे छह सौ करोड़

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Six hundred crores will be spent on making electricity better
झांसी। मंडल के झांसी, जालौन उरई व ललितपुर जिले में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने पर छह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले पांच साल की जरूरत के हिसाब से इस योजना को तैयार किया गया है। खासकर बिजली चोरी रोकने पर जोर रहेगा। जो काम होने हैं, उसके लिए गुरुग्राम की कंपनी सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों में साढ़े तीन लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। अगर झांसी, ललितपुर व उरई शहर को छोड़ दिया जाए तो बाकी के ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बिजली ढांचा बेहतर नहीं है। कहीं पर खंभे जर्जर हो गए हैं तो कहीं पर केबल। एक हजार से अधिक स्थानों पर कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिस कारण अक्सर उनके खराब होने के मामले सामने आते हैं। ग्रामीण कस्बों और गांवों में चोरी का प्रतिशत भी तीस फीसदी से कम नहीं हो रहा है। इन्हीं सब कमियों को दूर करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम रीवेंपड योजना के तहत अगले पांच साल में छह करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा चोरी रोकने का प्रयास होगा। इसके लिए भूमिगत केबल डालने, बंच कंडक्टर केबल, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नए सबस्टेशनों को बनाने का काम होगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह ने बताया कि तीनों मंडलों में कहां- कहां और कितना काम होना है। इसके सर्वे के लिए ग्रुरुग्राम की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। सर्वे का काम चल रहा है। मार्च से पूर्व सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed