फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   six government balance office cut light

बकाएदार छह सरकारी दफ्तरों की काटी बिजली

Thu, 18 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
six government balance office cut light
झांसी। बिजली के बड़े बकाएदारों पर वसूली का डंडा चलने लगा है। खासकर सरकारी कार्यालय निशाने पर हैं। बिजली विभाग ने बकाया जमा नहीं करने पर लोेक निर्माण विभाग समेत छह विभागों के कनेक्शन काट दिए हैं। संबंधित विभागों ने आश्वासन दिया है कि तीन दिन में बजट का आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय बिजली विभाग के बड़े बकाएदार हैं। बार- बार कहने के बाद भी पैसा जमा नहीं करते हैं। मार्च का महीना चल रहा है। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन कार्यालय का 52,510 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। हालांकि, विभाग का दावा है कि पैसा आ गया है, लेकिन ट्रेजरी से आठ से दस दिन में पैसा ट्रांसफर हो सकेगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग का 99.54 लाख रुपये का बकाया होने पर बिजली काट दी गई। मत्स्य विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, सब रजिस्ट्रार कार्यालय की बिजली काट दी गई। इससे विभागों में हड़कंप मच गया। अधिकांश विभागों ने तीन दिन में शासन से पैसा मंगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में जिलाधिकारी के सामने आया था मामला
बिजली विभाग की पिछले दिनों हुई समीक्षा में सरकारी कार्यालयों की बकाएदारी का मुद्दा जिलाधिकारी के संज्ञान में आया था। उन्होंने विभागों को बकाया जमा करने के लिए अपने स्तर से शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभागों पर इसका असर नहीं पड़ा था। अब बिजली के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल के कनेक्शन भी काटे
बिजली विभाग ने आफीसर कॉलोनी और रायगंज कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए। इससे दोनों कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इन कॉलोनियों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी निवास करते हैं।

बिजली कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। यदि निर्बाध बिजली चाहिए तो जो भी सरकारी विभाग बिजली के बकाएदार हैं, वह पैसा जमा कर दें। - डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed