फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six COs have suppressed the investigations, DIG has given notice

छह सीओ ने दबा रखी हैं विवेचनाएं, डीआईजी ने थमाया नोटिस

Fri, 03 Sep 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Six COs have suppressed the investigations, DIG has given notice
झांसी। एससी-एसटी एक्ट जैसी संवेदनशील धाराओं में दर्ज मामलों की विवेचना भी पुलिस समय पर पूरी नहीं कर रही है। यह लापरवाही थाने स्तर पर नहीं बल्कि क्षेत्राधिकारी स्तर के अफसर बरत रहे हैं। झांसी रेंज में छह सीओ ऐसे हैं जिन्होंने 60 दिन बीत जाने के बाजवूद विवेचनाएं नहीं निपटाईं। सभी को डीआईजी ने सख्त चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच होने के अलावा इनकी विवेचनाएं समय पर पूरी हों इसके लिए क्षेत्राधिकारी स्तर के पुलिस अफसर को इसे सौंपा जाता है। क्षेत्राधिकारियों को यह विवेचना साठ दिन के भीतर पूरी करके मामले को कोर्ट भेजना होता है, लेकिन झांसी रेंज में इन विवेचनाओं को पूरा करने में भारी लापरवाही सामने आई है। रेंज के छह क्षेत्राधिकारी तयशुदा समय पर विवेचनाएं नहीं निपटा सके। मजे की बात यह कि यही क्षेत्राधिकारी अपने अधीन आने वाले थानेदारों को समय पर विवेचनाएं पूरी करने के लिए लगातार निर्देश जारी करते हैं। सबसे अधिक झांसी जिले में ही विवेचनाएं लंबित हैं। सीओ सिटी राजेश सिंह के पास चार विवेचनाएं ऐसी हैं, जिनको साठ दिन के भीतर वह नहीं निपटा सके। इसी तरह सीओ अरुण कुमार के पास एक, सीओ मोंठ के पास एक, सीओ आभा सिंह के पास तीन विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं। इनमें अनुसूचित जाति-जनजाति के उत्पीड़न के मामले भी शामिल हैं। इसी तरह जालौन में भी सीओ एससी-एसटी मामले निपटाने में दिलचस्पी लेते नहीं दिखते। सीओ सिटी संतोष सिंह के पास दो, सीओ जालौन विजय आनंद के पास दो विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं। जालौन में अनुसूचित जाति के व्यक्ति के जातीय विद्वेष के चलते मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एससी-एसटी एक्ट की विवेचनाएं निपटाने में लेटलतीफी सामने आने पर डीआईजी जोगिंदर सिंह ने सख्त रवैया अपनाते हुए एसएसपी शिवहरि मीणा समेत एसपी जालौन को पत्र भेजकर इन सभी छह सीओ से कारण बताओ नोटिस तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

यह गंभीर लापरवाही है। विवेचनाएं पूरी न करने वाले क्षेत्राधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साठ दिन से अधिक विवेचनाएं किस वजह से लंबित रखी गई, इसका उनको कारण बताना होगा। समुचित कारण न बताने वाले सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जोगिंदर सिंह, डीआईजी, झांसी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed