फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sisters reached to tie rakhi to brother in jail

जेल में बंद भाई को राखी बांधने पहुंची बहनें

Mon, 23 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sisters reached to tie rakhi to brother in jail
रक्षा बंधन पर जिला कारागार में भाई को राखी बांधने पहुंची बहनों की लगी लाइन। अमर उजाला
झांसी। रविवार को जेल में रक्षा बंधन पर्व की खासी रौनक देखने को मिलीं। जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंची। दिन भर जेल परिसर में महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ढाई सौ बहनों ने जेल में जाकर राखी बांधी।
विज्ञापन

जेल परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी थी। जिले के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के अलावा बाहरी जनपदों की बहनें भी जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची थीं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत महिलाएं कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंची। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पहले महिलाओं को पर्ची बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जेल में भीतर प्रवेश के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती रहीं। तीखी धूप और उमस के बाद भी महिलाएं डिगी नहीं और राखी बांधकर ही लौटीं। शाम तक जेल परिसर में बहनों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर पर्ची काउंटर बढ़ाए जाने थे। एक ही काउंटर होने की वजह से पर्ची बनवाने में काफी समय जाया हो गया। - अर्चना, रेलवे कॉलोनी
भीड़ की वजह से परेशानी हुई। जेल प्रशासन को अलग से इंतजाम करने थे। लेकिन, भाई को राखी बांधने की खुशी है। - अनीता, शहर
लंबे समय से भाई से मुलाकात होगी, इसकी बेहद खुशी है। प्रार्थना है कि भाई जल्द बाहर आए और पर्व घर में साथ मनाएं। - मीनू, नगरा
सौ किलोमीटर दूर से भाई को राखी बांधने आई हूं। कोरोना की जांच भी कराई है। लंबे अरसे बाद भाई से मुलाकात होगी। ेे- भारती, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed