फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sisters can travel free of cost in roadways and city buses from tonight

Jhansi News: आज रात से रोडवेज व सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं बहनें

Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sisters can travel free of cost in roadways and city buses from tonight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। परिवहन निगम द्वारा रक्षाबंधन पर रोडवेज और सिटी बसों में 29 की रात 12 बजे से 31 की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में झांसी की ओर आने और जाने वाली बहनें रोडवेज व सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसके लिए परिवहन निगम झांसी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
झांसी डिपो से 130 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। ये बसें झांसी से ललितपुर, आगरा, मथुरा, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर के लिए चलती हैं। यहां से रोजाना 12 से 13 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। वहीं, रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने घर जाती हैं। ऐसे में झांसी से आने-जाने वाली महिलाओं को जीरो टिकट पर यात्रा कराई जाएगी। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार के मुताबिक मुख्यालय स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है। आज से इसको अमल में लाया जाएगा। वहीं, इस समय सीमा में निशुल्क यात्रा कराई जाएगी, अगर कोई परिचालक टिकट के एवज में पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


सिटी बसों में दो दिन फ्री यात्रा
महानगर में 25 सिटी बसों का संचालन कराया जाता है। ऐसे में इन सिटी बसों में महानगर के एक छोर से दूसरे छोर तक बहनें यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा मिलने से लोकल में यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत होगी। उनको जीरो टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed