फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sister-in-law stabbed sister-in-law and left her bleeding

Jhansi News: ननद को भाभी ने चाकू मारकर किया लहूलुहान

Thu, 30 May 2024 03:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law stabbed sister-in-law and left her bleeding
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के जैन डेरी के पास स्थित अपने मायके आई विवाहिता पर उसकी भाभी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से ननद लहूलुहान हो गई। सीपरी बाजार थाने में उसने भाभी एवं भतीजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बरुआसागर के कोठीपुरा निवासी आशा देवी पत्नी हरिदास ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह जैन डेरी के पास स्थित अपने मायके में मां से मिलने जा रही थी। उसकी बेटी भी वहीं रहती है। भाभी मनोरमा एवं भतीजी से उसकी पटरी नहीं खाती। मायके जाते समय डा.सीएस गुप्ता की क्लीनिक के पास मनोरमा ने उसे रोक लिया और बेटी के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगी। विवाद के दौरान मनोरमा ने पास में रखा चाकू उठा लिया और हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान चाकू लगने से उसके हाथ में चोट आ गई। हाथ से खून निकलने लगा। भतीजी ने भी उसे गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। उन दोनों ने मायके आने पर जिंदा न छोड़ने को धमकाया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed