फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sister-in-law returning from Kanya Bhoj dies due to car collision

कन्या भोज से लौट रहीं ननद-भाभी की कार की टक्कर से मौत

Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law returning from Kanya Bhoj dies due to car collision
झांसी। शिवपुरी हाईवे पर पीछे से आ रही कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद और भाभी की मौत हो गई। जबकि भाई और भांजी की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों बाइक सवार मप्र के दिनारा में परिवार में हुए कन्या भोज समारोह से सिद्धेश्वर नगर लौट से लौट रहे थे।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी वीरेंद्र अहिरवार शुक्रवार को मप्र के दिनारा में परिवार में आयोजित कन्या भोजन समारोह में गए थे। रात तकरीबन साढ़े दस बजे वह बाइक से वापस सिद्धेश्वर नगर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी रजनी (24), बहन गढ़िया फाटक निवासी पंकज अहिरवार की पत्नी क्रांति (25) और बहन क्रांति की दो माह की बेटी मोनिका भी सवार थीं।
विज्ञापन

रास्ते में डेली गांव के पास हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के पीछे ऑटो में परिवार के अन्य लोग भी आ रहे थे। इससे हादसे की जानकारी होते ही परिजन तत्काल सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उपचार के दौरान भाभी रजनी और ननद क्रांति की मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र और दो माह की उनकी भांजी की हालत गंभीर बनी हुई है। वीरेंद्र के पैरों में बहुत चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को बरामद कर लिया है। ये मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांति की दो बेटियाें और रजनी के बेटे के सिर से उठा मां का साया
झांसी। घायल वीरेंद्र के पिता राम सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से मप्र के दिनारा के रहने वाले हैं। पिछले 22 सालों से झांसी में रह रहे हैं। शुक्रवार को उनके भाई ननकू के यहां दिनारा में कन्या भोज का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी लोग गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी क्रांति की दो बेटियां तीन साल की खुशी और दो माह की मोनिका है। जबकि बहू रजनी का डेढ़ साल का एक बेटा डुग्गू है। हादसे से उनके परिवार, बेटी की ससुराल और दिनारा में रहने वाले भाई के परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed