फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sir... please send a water tanker, the wedding rituals are not being performed

Jhansi News: साहब... पानी का टैंकर पहुंचा दो, शादी की रस्में नहीं हो पा रहीं

Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sir... please send a water tanker, the wedding rituals are not being performed
- जल संस्थान कार्यालय में पानी की गुहार लगाने पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर के मोहल्ला नईबस्ती में पानी के अभाव में एक युवक की विवाह की रस्में अटक गईं। घर में रिश्तेदार होने से समस्या अधिक गंभीर हो गई। ऐसे में दूल्हा खुद ही जल संस्थान के कार्यालय पर पहुंचकर पानी की गुहार लगाने लगा। दूल्हे की आपबीती सुनकर सभासदों ने एक टैंकर दे दिया। इसके बाद विवाह की रस्में पूरी हो सकीं।
नईबस्ती निवासी निक्की की शादी 12 जून को हुई थी। 13 जून को निक्की की बरात वापस लौटी थी। उसी दिन टैंकर न पहुंचने से पानी की समस्या रही। 14 जून को विवाह की रस्में होना थीं, लेकिन पानी की कमी बाधा बनी हुई थी। घर में रिश्तेदार व अन्य लोग होने से समस्या विकराल हो गई। देर सुबह तक टैंकर का इंतजार करने के बाद भी नहीं आया।
विज्ञापन

परेशान होकर दूल्हा निक्की ने सभासद से बात की। इस पर सभासद कुंदनपाल के साथ वाटर बॉक्स कार्यालय पहुंचा। जहां पर उसने मौजूद अधिकारियों से अपनी समस्या बताई। सभासद मनमोहन चौबे व कुंदनपाल ने प्रयास कर एक टैंकर दिलवाया। इसके बाद दूल्हा स्वयं ही ट्रैक्टर पर बैठकर घर पहुंचा। पानी मिलने के बाद राहत की सांस ली। इसके बाद उसकी वैवाहिक रस्मेें पूरी हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed