फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sir! Hail ruined everything, nothing left in the field

Jhansi News: साहब! ओलों से सब कुछ बर्बाद हो गया, खेत में कुछ भी नहीं बचा

Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sir! Hail ruined everything, nothing left in the field
झांसी। साहब! ओलावृष्टि से सब कुछ बर्बाद हो गया। खेत में कुछ भी नहीं बचा। 50 हजार रुपये का कर्ज चढ़ गया। अब तो खाने के भी लाले पड़ गए हैं। मदद करो सरकार। मंगलवार को खराब फसलों के अवशेष के साथ कलक्ट्रेट पहुंची गरियागांव की महिला किसान शांति ने अपनी पीड़ा को रोते हुए व्यक्त किया। इसके अलावा अन्य किसान भी खराब फसलों के अवशेष लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से जनपद में बारिश और ओलावृष्टि का क्रम जारी है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। इससे कई इलाकों में रबी की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को खराब फसलों के अवशेष के साथ गरियागांव, बैदारा, रक्सा, सैंयर आदि गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपे, जिनके जरिये बताया कि मौसम की बेरुखी की वजह से उनकी फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। फसल खराब होने की वजह से वे कर्ज में दब गए हैं। उन्होंने प्रशासन से खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को जल्द मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं, किसानों के समर्थन में मुआवजे की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के अविनाश भार्गव व बुंदेलखंड किसान मोर्चा के महेंद्र शर्मा की ओर से भी ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed