फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri bazar overbridge

सीपरी ओवरब्रिज का काम आज से होगा, एक तरफ का रास्ता रहेगा बंद

Fri, 18 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
sipri bazar overbridge
सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के पास खोदा गया गड्ढा। - फोटो : REPORTERS
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर 18 सितंबर से काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले गार्डर चढ़ाने के लिए फाउंडेशन बनना है, जिसके लिए एक हफ्ते तक चित्रा चौराहा से सीपरी बाजार की तरफ के एक रास्ते को बंद रखा जाएगा। काम करने वाली कंपनी की टीम झांसी आ गई है। पचास मीटर के चार गार्डरों को जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। रेलवे ने कार्य दिसंबर तक पूूूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का काम पिछले डेढ़ साल से बंद है। शुक्रवार से इस काम की दोबारा शुरूआत होने जा रही है। अभी पटरियों के ऊपर बीच वाले हिस्से पर 50 मीटर के छह गार्डर व पानी की टंकी के तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। बाकी काम नोएडा की गैलविनो कंपनी कर रही है। कंपनी ने सभी गार्डरों को नोएडा स्थित अपनी कंपनी से बनवाकर मंगवा लिया है। उनके टुकड़ों को जोड़ने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। पटरियों के ऊपर वाले हिस्से में गार्डर चढ़ाने के लिए एक अस्थायी फाउंडेशन तैयार होना है, जिसको बनाने का काम 18 सितंबर से शुरू हो जाएगा। यह काम एक सप्ताह चलेगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह से गार्डर रखने का काम होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में निर्माण शाखा के उप मुख्य अभियंता सौरभ जैन ने बताया कि फाउंडेशन बनाने के लिए एक तरफ का रास्ता बंद रखा जाएगा। इसकी लिखित सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed