फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri bazar overbridge

सीपरी बाजार ओवरब्रिज : क्रेन आते ही तेजी से पूरा करें गार्डर रखने का काम

Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
sipri bazar overbridge
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान डीआरएम संदीप माथुर।
झांसी। क्रेन के इंतजार में रुका सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए रेलवे के अधिकारी जुटे हैं। बुधवार को डीआरएम संदीप माथुर ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्डर रखने को लेकर चल रहीं तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

महानगर में सालों से अटका ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रेलवे को दिसंबर तक पूरा करना है। ओवरब्रिज पर कार्यदायी संस्था गार्डर रखने के लिए तैयारी कर रही है। इसे लेकर दिल्ली से क्रेन मंगाई गई हैं। जोकि जल्द ही झांसी पहुंच जाएंगी। डीआरएम ने बुधवार को निर्माण विभाग द्वारा गार्डर रखने से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही गार्डर के साथ लेआउट प्लान भी देखा। उन्होंने कहा कि क्रेन आने पर बिना किसी समय नष्ट किये जल्द से जल्द पूर्ण सावधानियों सहित गार्डर रखने का काम किया जाए। डीआरएम ने ब्रिज के ऊपर के हिस्से पर जाकर पटरियों, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई लाइन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य इंजीनियर ब्रिज सौरभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed