फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipaiyo ki bina number ki baki dekh badke adg

सिपाहियों की बिना नंबर की बाइकें देख भड़के एडीजी

Thu, 09 Jan 2020 08:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
sipaiyo ki bina number ki baki dekh badke adg
एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करते एडीजी प्रेम प्रकाश उनके बाएं हैं आईजी सुभाष सिंह बघेल दाएं हैं ?
सिपाहियों की बिना नंबर की बाइकें देख भड़के एडीजी
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को नवाबाद थाने में निरीक्षण के दौरान सिपाहियों की बिना नंबर की बाइकें खड़ी देख एडीजी प्रेम प्रकाश भड़क गए। उन्होंने कहा कि सिपाहियों की रंगबाजी नहीं चलेगी। निरीक्षण से पहले एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीजी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर फरियादियों से मुलाकात की। यहां थाना प्रेमनगर के हंसारी में रहने वाले पीएन राय, टहरौली के एक दंपति समेत कई लोगों की फरियाद सुनकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि एंटी रोमियो दल, पैदल मार्च व बाइकर्स की चेकिंग पहली प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जाएं। इसमें किसी भी तरह की उदासीनता न बरती जाए। रात में गश्त की जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एडीजी नवाबाद थाना पहुंचे। यहां बिना नंबर की खड़ी तीन बाइकों को देख नाराजगी जाहिर की। पता चला कि यह बाइकें सिपाहियों की है। इस पर एडीजी ने कहा कि ऐसे सिपाहियों की रंगबाजी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अगर यह हाल पुलिस का है तो आम जनता से क्या उम्मीद करेंगे। थाना परिसर में खड़े वाहनों को कतारबद्ध लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संग्राम सिंह व सीओ सदर केवी अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed