{"_id":"631ce7e0b4b8cb04af4a1e69","slug":"singapur-company-will-be-made-development-plan-jhansi-news-jhs2285093192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजेगा संवरेगा अपना झांसी, सिंगापुर की कंपनी बना रही डेवलपमेंट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजेगा संवरेगा अपना झांसी, सिंगापुर की कंपनी बना रही डेवलपमेंट प्लान
विज्ञापन
झांसी। झांसी महानगर की सूरत बदलने को जेडीए नया डेवलपमेंट प्लान तैयार कर रहा है। इसका जिम्मा सिंगापुर की विशेषज्ञ कंपनी को सौंपा गया है। इसकी मदद से महानगर की सीमा विस्तार समेत यहां उद्योग, पर्यटन, रोजगार को बढ़ाने का प्लान तैयार किया जा सकेगा। कंपनी को इसे तैयार करने के लिए चार माह का समय दिया गया है।
स्मार्ट सिटी मिशन में चुने जाने के बाद महानगर के विकास के लिए एक डेवलपमेंट प्लान की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसे तैयार करने का जिम्मा झांसी विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। पिछले माह जेडीए ने इसके लिए सिंगापुर स्थित कंपनी माइन हार्ट को चयनित किया था। कंपनी ने झांसी महानगर के भीतर सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि डेवलपमेेंट प्लान के जरिए पूरे शहर के विकास का नए सिरे से खाका खींचा जाएगा। नई महायोजना- 2031 के आधार पर यह डेवलपमेंट प्लान तैयार होगा। इसके अंतर्गत उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ाने वाले क्षेत्रों को खास तौर से चिन्हित किया जाएगा। इनके विकास के लिए नई योजनाएं तैयार होंगी। झांसी में अभी बिजौली इलाके में ही औद्योगिक केंद्र है। यहां चार अन्य केंद्र तैयार किए जाने की योजना है। इससे झांसी में करीब 500 करोड़ रुपये सालाना कारोबार के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी को इस साल के आखिरी तक अपना काम पूरा करना होगा।
इस नए डेवलपमेंट प्लान की मदद से महानगर में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से पर्यटन, उद्योग समेत रोजगार को भी बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
आलोक यादव
उपाध्यक्ष, जेडीए
एक नजर में महानगर
कुल क्षेत्रफल- 732 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या- 772143
वार्डों की संख्या- 60