फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sindhi society will join the Festival of Colours Women

सिंधी समाज के रंगोत्सव में शामिल होंगी महिलाएं

Mon, 06 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sindhi society will join the Festival of Colours Women
holi, jhnansi news - फोटो : demo
सिंधी समाज के रंगोत्सव में इस बार समाज की महिलाओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। अब तक इस आयोजन में महिलाओं को औपचारिक तौर बुलाया नहीं जाता था, हालांकि इनके आने पर रोक कभी नहीं रही है। सिंधी समाज में होलिका दहन को लेकर भी अनूठी परंपरा है, जिसे वह हर साल पूरी शिद्धत के साथ निभाते हैं।
विज्ञापन


शहर के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में हर साल सिंधी समाज रंगोत्सव का आयोजन करता है। इस बार 14 मार्च को होने वाले इस आयोजन में पहली बार समाज की महिलाओं और लड़कियों को आमंत्रण दिया गया है। सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैनवानी ने बताया कि रंगोत्सव में रासलीला, हास्य कवि सम्मेलन और भंडारा होगा। सिंधी समाज में होलिका दहन की भी बड़ी रोचक और अनूठी परंपरा है। होली पूर्णिमा पर आटे व गुड़ से बनी मीठी रोटी, जिसे सिंधी समाज रोट कहते है, पर धागा लपेट कर इसे जलते गोबर के कंडे पर सेका जाता है। मीठी रोटी सिक जाती है और कंडा भी राख हो जाता है, लेकिन रोटी पर लिपटा धागा नहीं जलता है। इसे लेकर उनमें मान्यता है कि धागा प्रहलाद है और कंडा होलिका। होलिका जल जाती है और प्रहलाद बच जाते हैं।
विज्ञापन


मिठास घोलता है गियर
सिंधी समाज में होली पर मेहमानों के स्वागत के लिए खास पकवान गियर बनाया जाता है। यह मैदा और शक्कर की चाशनी से बनता है। जलेबी से कई गुना बड़े गियर के अलावा खोआ के मीठे समोसे और रसभरी गुझिया भी बनती है। सिंधी समाज में तीन दिन होली मनाई जाती है। होली पूर्णिमा के बाद परमा उन परिवारों के सदस्यों को समाज के सदस्य गुलाल का तिलक लगाते है, जिनके  यहां किसी का हाल ही में निधन हुआ हो। गुलाल का तिलक लगने के बाद वह परिवार शुभ कार्य कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed