{"_id":"a6f850c5feda3dace339e2047f7d3a7f","slug":"sikh-community-rallied-to-save-gurdwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा व मंदिर बचाने को सिख समाज लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा व मंदिर बचाने को सिख समाज लामबंद
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झोकनबाग गुरुद्वारा व निकट स्थित मंदिर को कथित रूप से बेचने के प्रयास के विरोध में सिख समाज लामबंद हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रात: 8.30 बजे पैदल मार्च कर समाज के महिला - पुरुष कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगे।
श्री गुरु नानक दरबार गुरु सिंह सभा के महासचिव सरदार सर्वजीत सिंह कोहली ने बताया कि झोकन बाग में एक ओर गुरुद्वारा व दूसरी ओर मंदिर है। यह ट्रस्ट की जमीन पर है। लेकिन, पिछले कुछ समय से एक व्यक्ति इन स्थानों को अब अपनी पैतृक संपत्ति बता रहा है। वह इन धार्मिक स्थलों की जमीन को बेचने की ताक में है। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा है। लेकिन, सिख समाज यह कतई नहीं होने देगा। इसके विरोध में सिख समाज सड़कों पर उतरेगा।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह चावला, सरदार लावेंद्र सिंह, शम्मी छतवाल, गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार के अध्यक्ष गुरुविंदर सिंह, गुरवचन सिंह सलूजा, हरचरण सिंह, सरदार वीर सिंह आदि मौजूद रहे।