फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SI Recruitment Exam: Railway administration will run special trains for candidates on March 14 and 15

Jhansi: पुलिस दरोगा भर्ती के लिए चलेंगी आठ विशेष ट्रेन, चार का बदला समय, यह गाड़ी रहेगी 75 मिनट लेट

Fri, 13 Mar 2026 08:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 13 Mar 2026 08:44 PM IST
सार

14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस दरोगा की सीधी भर्ती को लेकर रेल प्रशासन ने आठ विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही प्रयागराज-ग्वालियर (11802) झांसी-बांदा रेलखंड के बीच 75 मिनट विलंबित होगी I

विज्ञापन
SI Recruitment Exam: Railway administration will run special trains for candidates on March 14 and 15
स्पेशल ट्रेन।

विस्तार

14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस दरोगा की सीधी भर्ती को लेकर रेल प्रशासन ने आठ विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेन झांसी-कानपुर, झांसी-मानिकपुर, महोबा-मानिकपुर, बांदा-मानिकपुर, ललितपुर-झांसी के लिए संचालित होगी। साथ ही चार गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है। उक्त तिथि में प्रयागराज से ग्वालियर जाने वाली गाड़ी झांसी व बांदा के बीच 75 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर झांसी-बांदा मेमू (64613) 12:30 बजे के स्थान पर 13:30 बजे, झांसी-मानिकपुर मेमू(64611) 17:25 की जगह 18:30 बजे, ललितपुर-झांसी(64615) 18:00 की जगह 18:30 बजे और बांदा-झांसी मेमू (64614) 17:30 बजे की जगह 18:30 बजे चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने झांसी-कानपुर के लिए 13:30 बजे विशेष ट्रेन चलाई है, यह एट, उरई, कालपी, पुखरायां व भीमसेन स्टेशन पर ठहराव लेकर कानपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार शाम को 18:30 बजे दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी-कानपुर के लिए चलेगी। झांसी-मानिकपुर के लिए 14:15 बजे गाड़ी चलेगी। यह मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा व चित्रकूट धाम कर्वी में ठहराव लेकर मानिकपुर पहुंचेगी। वहीं शाम 19:00 बजे झांसी-मानिकपुर के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन


अन्य विशेष ट्रेन महोबा-मानिकपुर के बीच चलेगी। यह महोबा से 18:30 बजे रवाना होकर बांदा, अतर्रा व चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर ठहराव लेकर मानिकपुर पहुंचेगी। वहीं बांदा-मानिकपुर के लिए विशेष ट्रेन दोपहर बांदा से 13:30 बजे चलेगी, यह ट्रेन अतर्रा व चित्रकूटधाम कर्वी में ठहराव लेकर बांदा पहुंचेगी। शाम को बांदा-मानिकपुर विशेष ट्रेन बांदा से 18:30 बजे चलेगी। ललितपुर-झांसी विशेष ट्रेन ललितपुर से 13:30 बजे चलेगी। इसके अलावा दोनों दिन परीक्षा को लेकर प्रयागराज-ग्वालियर (11802) झांसी-बांदा रेलखंड के बीच 75 मिनट विलंबित होगी I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed