{"_id":"61536d4b8ebc3e626a6f6c4b","slug":"shroud-cloth-deposited-in-the-treasury-jhansi-news-jhs2054337180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकोष में जमा कराया कफन का कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकोष में जमा कराया कफन का कपड़ा
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को बुंदेलखंड व्यवस्था परिवर्तन मंच के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महंगी हो चुकी खाद्य सामग्री, दवाएं व कफन के कपड़े को राजकोष में जमा कराया गया।
मंच के कार्यकर्ता सुबह रानी लक्ष्मीबाई पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से दीपमाला कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। घर चलाने की सामग्री हो या खानपान की वस्तुएं सभी के दाम बढ़ गए हैं। यहां तक कि एक साल में कफन के कपड़े के दाम 20 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति मीटर पर पहुंच गए हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है। बावजूद, सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान महंगाई की प्रतीक सामग्री गैस चलित पेट्रोमेक्स, अरहर की दाल, डीजल, सरसों का तेल, दवा व कफन का कपड़ा राजकोष में जमा कराया गया।
इस मौके पर संजय चंद्रा, भगवत नारायण काछी, मनोज गुप्ता, अमित शिवहरे, रमेश अहिरवार, अशोक कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, सन्नीकांत, तारिक, शाहिद, फरहान, गट्टू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।