फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shri Ram's glory will be glorified, Mother Pahuj river will perform Maha Aarti

Jhansi News: श्रीराम की महिमा का होगा गुणगान, मां पहूज नदी की होगी महाआरती

Wed, 17 Jan 2024 03:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's glory will be glorified, Mother Pahuj river will perform Maha Aarti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। काशी में होने वाली मां गंगा की आरती की तर्ज पर 19 जनवरी को दुर्गा उत्सव महासमिति के तत्वावधान में मां पहूज नदी (पुष्पावती) की महाआरती होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
स्थानीय होटल में महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी एवं कार्यक्रम संयोजक पीयूष रावत ने बताया कि गंगा संरक्षण अभियान और अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होंगे। शाम छह बजे महाआरती होगी और दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। महाआरती संपन्न कराने के लिए काशी से विद्वान आएंगे। इस अवसर पर संरक्षक इंजी. रविकांत दुबे, कम्मू तिवारी, सीताराम यादव, महेश सराफ, मैथिली शरण मुदगिल, रोहित पांडे, गोकुल दुबे, वीरेंद्र राय, पुरुषोत्तम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------

श्रीराम का पूजन, दीपांजलि एवं सुंदरकांड पाठ होगा
झांसी। भागवत सत्संग मंडल प्रेमनगर एवं गो सेवा समिति नगरा की बैठक नगरा हाट के मैदान स्थित शिव मंदिर में हुई। इसमें कहा गया कि अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। 20 जनवरी को श्री गांधी मंच नगरा हाट का मैदान में दीपोत्सव के साथ भगवान श्रीराम का महापूजन और यज्ञ होगा। आतिशबाजी और रामलला के विग्रह चित्र का वितरण होगा। 21 जनवरी को श्री नीलकंठेश्वर शिव मंदिर में संगीतमय रामधुन, सुंदरकांड पाठ और 22 जनवरी को रेलवे कारखाना श्री हनुमान मंदिर पर 51 श्री हनुमान चालीसा का पाठ, सीताराम धुन एवं प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य संयोजक सियाराम शरण चतुर्वेदी, अनिल सुड़ेले, इंजी. शशिकांत द्विवेदी, अजय भार्गव, राम आसरे गुप्ता, अरुण सिंह, संदीप साहू, नरेश मिश्रा, श्रवण तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed