फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shree krishna's birthday celebrated

घर - घर में जन्मे कान्हा

Sun, 06 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 06 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
shree krishna's birthday celebrated
झांसी। शनिवार को महानगर का जन- जन कान्हा की भक्ति के रंग में डूबा रहा। मध्यरात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में देवकी नंदन कन्हैया के अवतरित होने की आत्म अनुभूति पर श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए। जन्माष्टमी पर्व पर महानगर के कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओें ने झांकियां भी लगाईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों का तांता देर रात्रि तक लगा रहा। इसके अलावा मंदिरों में भी जन्मोत्सव कार्यक्रम हुए। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया।
विज्ञापन



फू टा चौपड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रात: मंगलाआरती हुई। तदोपरांत श्रृंगार दर्शन, भागवत कथा, व्यास व तुलसी पूजा एवं श्रीमद् भागवत पर प्रवचन गौर कृष्ण दास गोस्वामी महाराज ने दिए। सांय भजन हुए व भगवान श्री गौर निताई एवं भगवान श्री कृष्ण का विशेष अभिषेक श्रद्धालुओं ने किया। मध्यरात्रि 12 बजे शंख, घंटा घड़ियाल क ी मंगल ध्वनि के बीच जन्मोत्सव आरती हुई। इस दौरान मंदिर को मनमोहक स्वरूप दिया गया। जन्मोत्सव आरती पश्चात माखन मिश्री का वितरण हुआ। इस अवसर पर महापौर किरन वर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सुरेंद्र राय,  बृजभूमिदास, डा नीति शास्त्री, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



 पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के पवेलियन हाल में भगवान कृष्ण की लीलाओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा ने भगवान कृष्ण की आरती उतारी तथा कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से नवपीढ़ी को भारतीय संस्कृति के आधार का ज्ञान होता है। इस मौके पर रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एवं विभिन्न खेल एक ाडमियों के खिलाड़ियों ने झांकियों का निहारा। इस अवसर पर ओम प्रकाश कोहली, बाबू लाल लहारिया, पवन कुमार ओझा, हरीशंकर राय, दीपेंद्र सिंह , नाथूलाल मट्ठा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रात: मंगला आरती हुई। तदोपरांत भगवान कृष्ण सहित विराजमान इष्ट प्रतिमाओं का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। रात्रि में जन्मोत्सव आरती के पश्चात बधाई गीत गाए गए। इस अवसर पर अशोक नायक, पुरुषोत्तम नायक, बाल कृष्ण नायक, देवदत्त नायक, नरोत्तम तिवारी, दिनेश पटैरिया आदि मौजूद रहे।



मुरली मनोहर मंदिर में प्रात: मंगला आरती हुई। इसके पश्चात वेद मंत्रों के मध्य भगवान का अभिषेक हुआ। वहीं महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। रात्रि में शास्त्रीय संगीत पर मधुर भजन गाए गए। वहीं 11 ब्राह्मणों के वेद पाठ के बीच महा अभिषेक व श्रृंगार हुआ। मध्य रात्रि के 12 बजे खीरा का डंठल हटाकर भगवान का आह्वान कर जन्मोत्सव महा आरती की गई। इस दौरान मंदिर को गुब्बारों व पुष्पों से भव्य रुप दिया गया। इस अवसर पर वसंत विष्णु गोलवलकर, हर्षल गोलवलकर, हेमंत अग्रवाल, सुनील रायकवार, राकेश लहारिया आदि मौजूद रहे।

रानी महल स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव पर प्रात: मंगलाआरती एवं श्रृंगार हुआ। इसके पश्चात नन्हें मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण के स्वरूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मध्य रात्रि में भगवान की जन्मोत्सव आरती हुई। इस अवसर पर महंत विष्णु दत्त स्वामी, मार्तंड स्वामी, विवेक दत्त स्वामी, सोम दत्त स्वामी, पुरुषोत्तम स्वामी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed