फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Show passbook , Take Samajwadi pension

पासबुक दिखाओ, समाजवादी पेंशन पाओ

Sat, 25 Jul 2015 11:46 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन की पासबुक नहीं लेने वाले लाभार्थी पेंशन से वंचित हो सकते हैं। क्योंकि, नए नियम के अनुसार समाजवादी पेंशन की पासबुक दिखाने के बाद ही बैंक पेंशन देगी। यह व्यवस्था अगस्त से लागू की जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में समाजवादी पेंशन योजना से 5,252 लाभार्थी आच्छादित हैं। अभी तक लाभार्थी अपने अकाउंट पासबुक से पेंशन निकाल लिया करते थे। लेकिन, शासन ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। अब लाभार्थियों को नई समाजवादी पेंशन पासबुक दी जा रही है। पासबुक में लाभार्थी की फोटो एवं आईडी नंबर है। नगर निगम प्रशासन की मोहर लगने के बाद समाज कल्याण विभाग को पासबुक भेजा जाता है। वहां से वेरीफाई होकर आने के बाद लाभार्थियों को दी जाती है। ननि कर्मियों के मुताबिक लाभार्थियों के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके फोटो जमा करने की सूचना दी जा रही है। बावजूद, चालीस प्रतिशत लाभार्थी नई पासबुक के लिए अपनी फोटो जमा करने नहीं आ रहे हैं। उनकी पासबुक नगर निगम में डंप पड़ी हुई है। बिना यह प्रक्रिया पूर्ण हुए वह पेंशन से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि विभागीय औपचारिकता पूरा करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों को पासबुक उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed