फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shots were fired after a dispute between two groups of youths.

Jhansi News: युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद चली गोली

Wed, 10 Dec 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shots were fired after a dispute between two groups of youths.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के पंचवटी के पास दुल्हन विवाह घर के सामने युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने तमंचे से कई फायर किए। पुलिस ने वहां से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने युवकों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उनाव गेट बाहर निवासी दिनेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात दुल्हन वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसी समय छोटू यादव, वासू यादव, जावेद खान समेत अन्य लोग आ गए। आरोपी शराब के नशे में विवाद करने लगे। वहां मौजूद लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने फायर कर दिया। विवाह गृह से भी लोग बाहर आ गए। कोतवाल विद्यासागर सिंह ने फायरिंग की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed