{"_id":"5e20c4518ebc3e4adc1ee933","slug":"short-circuit-fire-jhansi-news-jhs157715886","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से स्टोर रुम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से स्टोर रुम में लगी आग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम कार्यालय में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। अमर उजाला
झांसी। बृहस्पतिवार सुबह आरटीओ कार्यालय के सामने एलआईसी की बिल्डिंग में बने पूर्व सैनिक कल्याण निगम कार्यालय के स्टोर रूम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्टोर रूम में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पूर्व सैनिक कल्याण निगम कार्यालय के स्टोर रूम में सुबह करीब 9.30 बजे अचानक धुआं उठता देख कर्मचारी घबरा गए। थोड़ी देर में ही धुआं आग में तब्दील होने के बाद लपटें उठने लगीं। सभी कर्मचारियों ने बाहर निकलकर दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियाें ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। स्टोेर रूम में रखा पूरा माल व अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण एग्जास्ट से शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
गेस्टहाउस भी जलने से बचा
कार्यालय के पास ही गेस्टहाउस बना बना हुआ है। आग लगने के कारण लपटें गेस्टहाउस तक पहुंचने के बाद पंखे भी चपेट में आ गए थे। सही समय पर काबू पाने के बाद आग नहीं बढ़ सकी। कर्मचारियों ने 70 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
दो उपकरणों के सहारे था कार्यालय
कार्यालय में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे। पूरे कार्यालय में मात्र एक-एक किलोग्राम के दो अग्निशमन यंत्र थे। जबकि, पांच-पांच किलो के पांच यंत्र होने थे। कमियां पाए जाने पर दमकल विभाग ने कार्यालय को नोटिस भी जारी किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।