फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeepers drove away the ACM who had arrived for an inspection; PAC deployed due to tension.

Jhansi News: जांच करने पहुंचे एसीएम को दुकानदारों ने खदेड़ा, तनाव के चलते पीएसी तैनात

Tue, 08 Sep 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers drove away the ACM who had arrived for an inspection; PAC deployed due to tension.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के गुसाईंपुरा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर के आसपास से सीसीटीवी कैमरे उखाड़ने के मामले की सोमवार शाम जांच पहुंचे एसीएम से अभद्रता करते हुए दुकानदारों ने उनको खदेड़ दिया। बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंच गए। वहां हंगामा शुरू हो गया।
हंगामे की सूचना पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली की सभी पुलिस चौकियों से भी फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह खदेड़ा। इसके बाद से वहां पीएसी तैनात कर दी गई। देर-रात तक पुलिस अफसर भी स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी एवं दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा है। मंदिर प्रबंधन ने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे लेकिन, उनका आरोप है कि वहां मौजूद दुकानदारों ने सीसीटीवी उखाड़ दिए। सोमवार को पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसीएम को जांच के लिए भेजा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया शाम करीब 5 बजे एसीएम जांच के लिए पहुंचे लेकिन, दुकानदारों ने उनको रास्ते में ही घेर लिया। दुकानदार जांच के लिए राजी नहीं थे। उनको अंदर भी जाने नहीं दे रहे थे। कुछ दुकानदारों ने उनसे अभद्रता करते हुए परिसर से बाहर कर दिया। कोतवाल से भी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर एसीएम लौट आए। उधर, हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल जा पहुंचा। पुलिस बल ने किसी तरह लोगों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए यहां पीएसी भी तैनात कर दी गई। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक हंगामे के बाद से वहां पीएसी तैनात है। पुलिस टीम भी वहां लगाई गई है। फिलहाल मौके पर पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed