फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shohada kidnape girls poision

बारहवीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, सफल न होने पर जहर देकर मार दिया

Tue, 10 Nov 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shohada kidnape girls poision
मऊरानीपुर (झांसी)। रविवार की रात को लहचूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कमरे में बैठी पढ़ाई कर रही बारहवीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की गई। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे जहर खिला दिया। घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एक युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा और युवक की पहले से पहचान थी। छात्रा के परिवार वाले युवक को पसंद नहीं करते थे और दोनों की बातचीत का विरोध करते थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना रात को करीब नौ बजे की बताई जा रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पुलिस को जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक किशोरी अपने घर में बैठी पढ़ाई कर रही थी, जबकि परिवार के लोग घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए जिसमें एक इटायल गांव निवासी बब्बू राजा था। बब्बू को किशोरी के परिवार वाले भी जानते हैं। किशोरी के पिता का कहना है कि युवक उनकी बेटी को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो जहर पिला दिया। घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बब्बू राजा और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा जब कक्षा दस में इटायल गांव के स्कूल में पढ़ती थी तब से बब्बू राजा से उसकी पहचान थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। छात्रा के पिता विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed