फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shock : farmar died

फसल चौपट होने पर सदमे से किसान की मौत

Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
shock : farmar died
टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानापुरा में बेमौसम बारिश से फसल चौपट होने पर किसान की सदमे में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बारिश में फसल खराब होने पर वह निराश हो गए थे। इसी कारण सोमवार को उनको दिल का दौरा पड़ गया। वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। आसपास काम कर रहे किसानों की सूचना पर घर वाले पहुंचे और उनको अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम रानापुरा निवासी किसान मोहन लाल शर्मा (54) पुत्र प्रेमनारायण शनिवार की रात को बारिश होने से फसल खराब होने से परेशान हो गए थे। सोमवार को सुबह खेत पहुंचे तो फसल बिछी देखकर निराश हो गए। खेत में ही उनको दिल का दौरा पड़ गया। वहीं पर वह बेहोश होकर गिर गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने देखा तो उनको खेत से उठाकर बाहर लाए। इसके बाद पड़ोसी किसान मनोहर सिंह ने उनके परिजन को सूचना दी। इस पर परिजन प्रधान जनक सिंह गौर को वाहन से लेकर खेत पर पहुंचे तो देखा किसान बेसुध पड़े हैं। इसके बाद फनको सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष शेरपाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि फसल खराब होने से वह सदमे में थे। उसी कारण उनकी मौत हुई है। किसान के बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले उनको दिल का दौरा नहीं पड़ा था। कल से ही फसल खराब होने से परेशान थे। सोमवार को सुबह फसल गिरी देखकर उनको सदमा लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। प्रधान के दो बेटे हैं। दूसरे बेटे का नाम अश्वनी कुमार है। खेती किसानी पर ही परिवार का गुजर बसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed