फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shivratri celebration today

शिवरात्रि आज, शिव के साथ सिद्धि और समृद्धि का भी योग

Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shivratri celebration today
झांसी। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस बार इस पर्व पर तीन योग एक साथ बन रहे हैं। जी हां, शिव योग के साथ-साथ सिद्धि और समृद्धि का भी योग है। इस अवसर पर भगवान आशुतोष की आराधना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप मन वांछित फलदायक होगा। शिवलिंग का जलाभिषेक करने और बेल पत्र अर्पित करना विशेष फलदायी होगा।
विज्ञापन

शिव योग के दौरान की गई भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। इस योग को शिव आराधना का सबसे अनुकूल समय माना जाता है। इस शिवरात्रि पर शिव योग बन रहा है, जो बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि और समृद्धि योग शुरू हो जाएंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार शिवयोग में भगवान आशुतोष की उपासना और महामृत्युंजय पाठ का विशेष महत्व है। जबकि, सिद्धि तथा समृद्धि योग में पूजा - उपासना सुख-समृद्धि बढ़ती है। विदित हो कि महाशिवरात्रि पर ज्यादा लोग उपवास करते हैं। दिन भर पूजा-पाठ का क्रम जारी रहता है। ऐसे में इस शिवरात्रि पर की गई आराधना मन वांछित फल प्रदान करेगी।
विज्ञापन

वहीं, शिवरात्रि को लेकर नगर के शिवालयों में देर शाम तक तैयारियां जारी रहीं। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, सदर बाजार शिव मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर, आवास विकास शिव मंदिर आदि स्थानों पर मंदिरों की साज-सज्जा की जाती रही। श्रद्धालु आसानी से पूजा अर्चना कर सकें, इसके प्रबंध किए जाते रहे। लक्ष्मी टॉकीज के पीछे पंचमुखी महादेव मंदिर पर प्रात: अभिषेक व शाम को सात बजे महाआरती होगी। सीपरी बाजार रघुनाथ मंदिर में झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरवासियों को दिया शिव बरात का न्योता
झांसी। महाशिवरात्रि पर शहर में निकाली जाने वाली शिव बरात में शामिल होने का बुधवार को नगर में न्योता दिया गया। नगर विधायक रवि शर्मा की अगुवाई में शिव भक्तों की टोली ने शहर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों व नागरिकों से बरात में शामिल होने की अपील की। बताया गया कि बरात में 21 डीजे, एक बैंड, बग्घियों पर राम दरबार, शिव परिवार के स्वरूप विराजमान होंगे। घोड़ों पर ऋषियों के स्वरूप चलेंगे। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत होगा। इस मौके पर राष्टभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जड़िया, पार्षद मुकेश सोनी, संजीव बुधौलिया, नीता अवस्थी, रोहित गोठनकर, गोकुल दुबे, कमल सहगल, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शिव बरात पर फूल बरसाऐंगे मुस्लिम
झांसी। महाशिवरात्रि पर नगर में निकाली जाने वाली शिव बरात पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी परंपरानुसार फूल बरसाएंगे। जीवनशाह व्यापार मंडल के अध्यक्ष शकील खान ने बताया कि झांसी गंगाजमुनी तहजीब का शहर है। यहां पर हर त्योहार को सभी वर्गों के लोग मिलकर मनाते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर व्यापार मंडल व मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सैयर गेट तिराहे पंडाल लगाकर पानी व शर्बत पिलाएंगे। साथ ही फूल बरसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed