{"_id":"61634a7b8ebc3ed0960fe8be","slug":"shivpal-will-come-on-18-with-pariwartan-yatra-jhansi-news-jhs2063320149","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन रथ लेकर 18 को झांसी आएंगे शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन रथ लेकर 18 को झांसी आएंगे शिवपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवर्तन रथ लेकर 18 को झांसी आएंगे शिवपाल
झांसी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 18 अक्तूबर को समाजवादी सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर झांसी आएंगे। यह जानकारी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए यात्रा प्रभारी जेपी यादव, जिलाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह यादव व प्रदेश महासचिव दीपमाला कुशवाहा ने बताया कि यात्रा मथुरा से 12 अक्तूबर से शुरू होगी। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 18 अक्तूबर को झांसी आगमन पर यात्रा का पूंछ में स्वागत होगा। विभिन्न स्थानों से होती हुई यात्रा झांसी सर्किट हाउस पहुंचेगी। अगले दिन 19 अक्तूबर को मऊरानीपुर के लिए रवाना होगी। इस दौरान बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस दरम्यान हाजी मोहम्मद कदीर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर दीपेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, अनिल दाऊ, उदयभान वंशकार, पुष्पेंद्र सिंह यादव, शिवम यादव, सुबोध कांत, ममता यादव, अंजली दत्ता, पूनम दिनकर, कविता सिंह, रीता सिंह, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
नरेंद्र फिर साइकिल पर हुए सवार
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र झा एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। नगर निगम के पिछले चुनाव में उन्होंने सपा से बगावत कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था और आप के टिकट पर महापौर के चुनाव में किस्मत आजमाई थी। लेकिन, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष एक बार फिर से वे सपा में शामिल हो गए।