{"_id":"58ade3d44f1c1b0953b25650","slug":"shivaratri-ceremony-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर होंगे धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर होंगे धार्मिक आयोजन
jhansi
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर होंगे धार्मिक आयोजन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर श्री पंच अग्नि अखाड़ा मढा मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव उपासना कार्यक्रम का आयोजन पीठाधीश्वर महंत सोमेश्वरानंद जी महाराज के संयोजन में किया जाएगा। इसमें सूर्य उदय से अखंडनाद प्रारंभ ,जप तप व्रत, अखंड रामायण पाठ तथा सायंकाल भगवान शिव जी के चार पहर के महा अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी मनोज अग्रवाल ने दी। खंड विकास कार्यालय के पास स्थित हजारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 24 फरवरी को श्री हजारेश्वर भगवान का विवाह समारोह तथा 25 फरवरी को गायत्री महायज्ञ व भण्डारा 26 फरवरी को विशाल नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
निधन व शोक
मऊरानीपुर। भाजपा वार्ड अध्यक्ष डा. श्रवण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में किराना व्यापारी बाबूलाल साहू के निधन पर शोक प्रकट किया गया। शोकसभा में भोलानाथ अग्रवाल, अमित कनकने, आशू कनकने, दीनदयाल साहू, हर्ष, डा. कैलाश गुप्ता, हिमांशु ,धर्मेंद्र, बबलू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
छह दिन बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज
मऊरानीपुर। बीते 16 फरवरी की रात में दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे व्यापारी को डा. सुरेश गुप्ता की गली में दो अज्ञात युवकों द्वारा तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर हाथ से थैला छीन ले जाने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुहल्ला अल्याई निवासी हरीशंकर गुप्ता पुत्र रामचरन 16 फरवरी को रात्रि को 9 बजे अपने किताबों की दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे, जब वह डा. गुप्ता की गली में पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की बट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पडे़ और दोनों युवक थैला लेकर भाग गए। थैले में बीस हजार रुपये तथा दुकान से संबंधित कागजात थे। कोतवाली पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया।