फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shivaji Maharaj Hostel to be built in Gursarai; groundbreaking ceremony held.

Jhansi News: गुरसराय में बनेगा शिवाजी महाराज छात्रावास, भूमिपूजन हुआ

Thu, 15 Oct 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Maharaj Hostel to be built in Gursarai; groundbreaking ceremony held.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। नगर पालिका रोड पर छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास का भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास सेवा समिति, पटेल समाज और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी ने किया।
एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। पं. अशोक शास्त्री खरवांच ने विधि विधान से भूमि पूजन करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। आरपी निरंजन ने इसे झांसी, जालौन और ललितपुर के गरीब ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र बताया। उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। निरंजन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना हेतु गुरसराय नगर पालिका से अनुमति मिलने की जानकारी दी। जल्द ही नगर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कालका पटेल मुखिया रहे। इस मौके पुष्पेंद्र पटेल, दृगपाल पटेल, सुदेश पटेल, जानकी मुखिया, संजीव निरंजन, उत्तम ठेकेदार, जाहर सिंह पूर्व प्रधान वीरपुरा, संजय पटेल पूर्व प्रधान सुट्टा, रमाकांत पटेल प्रधान मड़ोरी, डॉ. विजय निरंजन, राजेश पटेल प्रधान सरसैड़ा, कुलदीप पटेल प्रधान सिंगार, विनय पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन मंजेश पटेल ने किया। आभार समिति प्रबंधक गोटी राम निरंजन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed