फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shiv temples were full of devotees on savan monday

यूपी: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 30 Jul 2019 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
shiv temples were full of devotees on savan monday
सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं न?

सावन का दूसरा सोमवार और प्रदोष पर्व पर महादेव की भक्ति में महानगर सराबोर रहा। सभी छोटे - बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। इसके साथ ही जलाभिषेक किया और भस्म आरती की। बेल पत्री, भांग, शमीपत्र, धतूरा आदि को अर्पण किया। वहीं कई स्थलों पर पार्थिव शिवलिंग के निर्माण भी किए और शिव परिवार का पूजन किया। वहीं ओरछा से कांवड़ यात्रा भी महानगर आयी। इसमें शामिल महिलाओं ने भगवान शिव का महाअभिषेक किया।

विज्ञापन


सदर बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने शिव मंत्रों का जाप कर पार्थिव शिवलिंग बनाए। इस मौके पर ध्यान किया गया। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कर उनका पूजन किया गया। सभी देवी-देवताओं का पूजन कर उनसे विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर प्रकाश नारायण शास्त्री, राजकुमार, विष्णु शंकर शास्त्री, अनवेश तिवारी, रमेश शरण अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शांति साहू, रेनू अग्रवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


इधर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ, युवा शक्ति संगठन, श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भस्मी आरती, रुद्री पाठ किया। अभिषेक के बाद महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शांति शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, सभासद मुकेश सोनी, आचार्य हरीओेम पाठक, अध्यक्ष अजीत राय, रवि सरवरिया, रवीश त्रिपाठी, सुदर्शन शिवहरे, रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

इधर कारगिल पार्क सीपरी स्थित चांदमारी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाए। रुद्री पाठ विजय शास्त्री व अन्य ब्राह्मणों ने किया। इसके बाद बम बम भोले के जयकारों के साथ 108 दीपों से महाआरती की गई। इस अवसर पर विजित कपूर, अमित दुबे, अजय तिवारी, अरविंद द्विवेदी, प्रियांशु तिवारी, वीरेंद्र गौहरे, सरला त्रिपाठी, नीतू श्रीवास्तव, दीप्ति साहू, नीलू गुप्ता, रीता राय, दीप्ति तिवारी, नरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश महाराज मौजूद रहे।

नारायण बाग के खैरापति शिव मंदिर में राजेंद्र सोनी, दिलीप महोबिया, विकास पुरी गोस्वामी ने, सिद्ध नगर कालोनी में अशोक सोनी, राजेंद्र सोनी ने, दीक्षित बाग स्थित हजारिया महादेव मंदिर में दिलीप सोनी, कृष्णा सोनी ने दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। झोकनबाग स्थित नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने ओरछा धाम से पवित्र बेतवा नदी का जल लाकर महादेव का अभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में 50 महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर पदयात्रा कर ओरछा से मंदिर पहुंची। इनका भव्य स्वागत हुआ।


इस अवसर पर धीरज रायकवार आदि मौजूद रहे। इधर नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग के सदस्यों ने सिद्धेश्वर मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर डयूटी की और व्यवस्था को संभाला। इस अवसर पर आनंद सक्सेना, अंकुर बट्टा, संजय वर्मा, मनोज कुशवाहा, संदीप गुप्ता, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed