फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shiv Baraat will be grand... Attractions will be made in the form of ghosts, ghosts and gods, devotees have completed the preparations.

Jhansi News: भव्य होगी शिव बरात... भूत, प्रेत और देवताओं के स्वरूप बनेंगे आकर्षण, भक्तों ने तैयारियां की पूरी

Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat will be grand... Attractions will be made in the form of ghosts, ghosts and gods, devotees have completed the preparations.

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। भगवान भोलेनाथ की भव्य बरातें गाजे-बाजे के साथ निकलेंगी। इनमें भूत, प्रेत एवं देवताओं के स्वरूप आकर्षण होंगे। बरात भ्रमण से पहले शिव मंदिरों में तेल, हल्दी आदि रस्में होगी। मांगलिक गीत गाए जाएंगे। तीन से चार दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

बड़ागांव गेट बाहर सुंदरपुरी का बाग स्थित महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य बरात निकाली जाएगी, जिसमें भूत, प्रेत और देवताओं के स्वरूप आकर्षण होंगे। बनारस व वृंदावन की मोहक झांकियां होगी और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बरात में डीजे, बैंड-बाजे होंगे। 501 महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी। मंदिर में 25 फरवरी को भगवान का हल्दी और तेल से उबटन होगा। 27 को राजा बाबा का भव्य शृंगार और आरती होगी।
विज्ञापन




महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति 75वां वार्षिक उत्सव उत्साह से मनाएगा। इस अवसर पर मुख्य संयोजक अजीत राय, राजेश पुरोहित, अनिल मुदगिल, राघव वर्मा, दिनेश बिश्नोई, रामू बिंदल, विशाल गुप्ता, विजय दीक्षित, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया व प्रधान पुजारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मडिया महादेव मंदिर में 24 को अभिषेक होगा, भगवान को तेल चढ़ाया जाएगा। 25 को हल्दी का कार्यक्रम होगा। 26 को रामलीला मंच बड़ा बाजार से शिव जी की बरात प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण कर मढिया महादेव मंदिर पहुंचेंगी। तत्पश्चात विवाह की रस्में पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed