{"_id":"615e004d8ebc3ed095283e14","slug":"shikshamitras-will-be-reinstated-if-sp-government-is-formed-dr-mansingh-jhansi-news-jhs206051693","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को किया जाएगा बहाल: डॉ. मानसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को किया जाएगा बहाल: डॉ. मानसिंह
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद - झांसी क्षेत्र से स्नातक विधायक और सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को वापस शिक्षक पद पर बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम रही है।
सिंचाई गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एमएलसी ने कहा कि भाजपा ने समाज के भाईचारे में जहर घोलकर सद्भाव के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। किसानों के पेट पर लात मारकर उन्हें कमजोर किया जा रहा है। सपा सरकार में 1.40 लाख शिक्षा मित्रों को समायोजित किया गया था। वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए 200 करोड़ का बजट पास किया गया था। लेकिन, भाजपा ने आते ही इन सब योजनाओं को वापस ले लिया। सरकार की दूरदर्शिता की कमी की वजह से कोरोनाकाल में तमाम बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र, अनुदेशक और वित्तविहीन शिक्षक 2022 में एकजुट होकर सपा सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह व तिलकचंद्र अहिरवार, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, दान बहादुर सिंह, केके सिंह यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय यादव, लखनलाल मास्टर, आरिफ खान, राहुल जाटव, शैलजा तिवारी, आदित्य प्रताप मौजूद रहे।