फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shikshamitra committed suicide by hanging himself in school wife did not live with him in Jhansi

Jhansi: स्कूल में फांसी लगाकर शिक्षामित्र ने की आत्महत्या, पत्नी नहीं रहती थी साथ, अकेले रहता था पंकज

Sun, 08 Sep 2024 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

थाना प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित पंच विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा (32) पुत्र कल्लूराम हंसारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के साथ बीएलओ था। 2016 में उसकी शादी हुई थी लेकिन, विवाद होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पंकज अकेले ही रहता था। 

विज्ञापन
Shikshamitra committed suicide by hanging himself in school wife did not live with him in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी में रविवार आधी रात को हंसारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में शिक्षा मित्र ने फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी उसके सुसाइड करने की वजह मालूम नहीं चल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित पंच विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा (32) पुत्र कल्लूराम हंसारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के साथ बीएलओ था। 2016 में उसकी शादी हुई थी लेकिन, विवाद होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पंकज अकेले ही रहता था। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शनिवार को पंकज विद्यालय गया था लेकिन, रात में वापस नहीं लौटा। करीब डेढ़ बजे रात वह स्कूल के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ हंसारी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह के मुताबिक सुसाइड करने की वजह अभी तक मालूम नहीं चल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed