{"_id":"5eadc6bd8ebc3e907f18aff2","slug":"shelter-home-jhansi-news-jhs1658582159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम में नहीं मिल रहा भरपेट भोजन, गंदगी की भी भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम में नहीं मिल रहा भरपेट भोजन, गंदगी की भी भरमार
विज्ञापन
शेल्टर होम का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में तमाम खामियां देखने को मिलीं। शेल्टर होम में रह रहे लोगों को पर्याप्त भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। गंदगी की भी भरमार है। अन्य कमियां भी सामने आईं। वहीं, पैरा मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं।
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में बने शेल्टर होम पहुंचे। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि पर्याप्त खाना नहीं दिया जा रहा, मात्र चावल ही दिया जा रहा। नाश्ते में चाय नहीं दी जा रही है, सिर्फ केला दे रहे हैं। शेल्टर होम में कोई इंचार्ज नहीं मिला और न ही रहने वालों को ब्योरा। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। शौचालय व परिसर में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
वहीं, मंडलायुक्त ने महारानी लक्ष्मीबाई पैरा मेडिकल कालेज के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण किया और वहां क्वारंटीन में रह रहे लोगों से बात की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां लोगों ने खाने - पीने की व्यवस्थाओं के बारे में बताया कि खाना अच्छा मिल रहा है। साथ ही सुबह - शाम नाश्ता भी दिया जा रहा है। कमरों के निरीक्षण में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। मंडलायुक्त ने इंजीनियरिंग कॉलेज में तैयार हो रहे क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। टेबल टेनिस हॉल को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हो।
विज्ञापन
इस मौके पर आईजी एसएस बघेल, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, डीपीआरओ जेआर गौतम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।