फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shehnai rang... Queen's wedding anniversary celebrated with pomp

Jhansi News: बजी शहनाईं... धूमधाम से रानी की शादी की सालगिरह मनाई

Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Shehnai rang... Queen's wedding anniversary celebrated with pomp
निर्धारित लोगो लगाएं....
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और राजा गंगाधर राव की शादी की 182 वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विवाह की प्रतीकात्मक रस्में हुईं, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
अमर उजाला और महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में पहले पं. गजानन खानवलकर ने राजा गंगाधर राव के प्रतीक को राजसी पगड़ी पहनाई। जबकि, महाराष्ट्रीयन समाज की महिलाओं ने परंपरानुसार द्वाराचार किया। इसके बाद राजसी जोड़े की भगवान गणेश के समक्ष विवाह की प्रतीकात्मक रस्में हुईं। तदुपरांत, शुभांगी डेग्वेकर, संगीता जोशी, पूर्णिमा नाफड़े, वंदना पराड़कर आदि ने राजसी जोड़े को आसन पर बैठाया। राजा गंगाधर की वशंज प्रीति नेवालकर व सुधा नेवालकर ने उन्हें राजसी दुशाला उढ़ाया। संस्कार भारती की बुंदेली परिधान में सजी हुई टोली ने बुंदेली वाद्ययंत्रों से रानी का स्वागत किया। महिला व्यापार मंडल की सदस्याओं ने बधाई गीत गाए। बाद में समिति के अध्यक्ष राजीव इंदापुरकर ने चित्रकला प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर 1100 दीपों की रोशनी से झिलमिलाता नजर आया। कार्यक्रम का संचालन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने किया।
विज्ञापन

0000000
शिविर में जांचा स्वास्थ्य
रानी की शादी की सालगिरह के अवसर पर रविवार को श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के दांत और आंखों की जांच की गई। इस मौके पर डा. देवेश रावत, डा. शशांक कोटिया, डा. केएन मिश्रा, डा. महेंद्र शर्मा, डा. सीएस गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया ने किया और आभार बृजेंद्र साहू ने जताया। वहीं, बड़ाबाजार रामलीला मंच पर पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दीपांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed