फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shatabdi Express is not getting passengers

रेलवेः शताब्दी एक्सप्रेस में सभी सीटों के लिए नहीं मिल रहे मुसाफिर

Sun, 22 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express is not getting passengers
झांसी। कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद हालत सामान्य होने पर भी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन को सवारियां नहीं मिल पा रहीं हैं। इस ट्रेन की क्षमता 1204 यात्रियों की है, लेकिन महज सात सौ से आठ सौ मुसाफिर ही प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। इससे अप और डाउन की दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। जबकि, विशेष ट्रेनों में यात्रियों में सीट को लेकर मारामारी मची रहती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे द्वारा सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा वीआईपी ट्रेनों का भी संचालन शुरू हो गया है। इसमें नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। इस ट्रेन में 14 चेयर कार व दो एक्जीक्यूटिव कोच लगते हैं।
विज्ञापन

एक्जीक्यूटिव कोच में 112 व चेयर कार में 1092 सीटें हैं। नई दिल्ली से हबीबगंज का एक्जीक्यूटिव कोच का किराया 2415 व चेयर कार का 1200 रुपये है। कोरोना काल से पूर्व इस ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल रहता था। लेकिन इन दिनों इस ट्रेन को पर्याप्त संख्या में यात्री भी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रतिदिन एक चौथाई सीटें खालीं जा रहीं हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अभी वीआईपी ट्रेनों को 70 से 75 फीसदी ट्रैफिक नहीं मिल पा रहा है। हालांकि कभी- कभी सभी सीटें भी बुक हो जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed