{"_id":"577423144f1c1b454879ad7f","slug":"shall-obtain-trouble-with-rain-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पानी के संग बरसेगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पानी के संग बरसेगी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थापक बाग मुहल्ला वासियों के लिए बारिश का मौसम मुसीबत बनकर आएगा। पठौरिया की ओर से आया नाला यहां टूट गया है, इस कारण सड़क पर गंदगी पसरी हुई है। बारिश में पानी बरसने पर जब यह नाला उफनाएगा, तो गंदा पानी लोगों के घरों में घुसेगा। हाल यह है कि अभी भी नाले की गंदगी मुहल्ले की सड़कों पर फैली हुई है। नाले की सिल्ट न उठने से दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
थापक बाग मुहल्ले में करीब डेढ़ सौ परिवार निवास करते हैं, इनमें से करीब बीस परिवार नाले के टूटने से प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, इस मुहल्ले में समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है। पानी-बिजली का संकट, रोड पर उखडे़ एपेक्स, नालियों में जमा कचरा सहित ऐेसी तमाम समस्याएं है, जो यहां के वासियों को प्रतिदिन परेशान करती है। यहां के निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी आते नहीं है। नगर निगम में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। स्थिति यह है कि लोगों को खुद ही अपने घरों के सामने सफाई करनी पड़ रही है।
सफाई कर्मी नहीं आते है। खुद ही गली की सफाई करनी पड़ती है। बरसात में इतना जलभराव हो जाता है कि मुहल्ले में घुटने तक पानी आ जाता है।
वर्षा साहू
मुहल्ले में नालियोें पर बनी पुलिया काफी नीचे को है, जिससे गंदा पानी व कचरा नाले में बह पाता है, इससे कई बार नालियों का पानी सड़क पर फेल जाता है।
विज्ञापन
शिवम बुंदेला
नाले के साथ बिजली की भी समस्या है। कभी-कभी तो दिन-दिन भर ही बिजली नहीं आती है। लेकिन, क्षेत्र की असल समस्या जलभराव की है, जो अक्सर रहती है।
संध्या कुशवाहा
रामसेवक वाली गली में नाला टूटने से एक वर्ष से कई घरों में गंदा पानी क ा भराव हो रहा है। गंदा पानी उतरने के बाद फैली गंदगी खड़ा नहीं होने देती है, कई बार सफाई क ो लेकर विवाद भी हो जाता है।
महेश सोनी
गली में नाला टूटने के चलते कई घर परेशान है। बरसात तो छोड़िए आम दिनों में भी इस क्षेत्र के लोगों को नाले क ी फै ली गंदगी व गंदा पानी के भराव से जूझना पड़ रहा है।
सोनू साहू
नाले की समस्या तो है ही, यहां पानी के लिए इंतजार प्रतिदिन करना पड़ता है। अधिकांश मौकों पर तो पानी काला और गंदा आता है। कभी-कभी कीडे़ भी आ जाते है, इसलिए पीने के लिए हैंडपंप के पानी का उपयोग करते हैं।
धर्मेश कुशवाहा
अभी तक इस संबंध में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है, अभी इस विषय में जानकारी लगी है। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
किरन राजू बुकसेलर
महापौर