फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shahrukh and Rashmi of UP were the best players and performed brilliantly

UP: कुछ अलग ही बात है हमारे अंदर... हम हैं हॉकी के सिकंदर; बेस्ट प्लेयर रहे शाहरुख और रश्मि का शानदार प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2023 01:20 PM IST
शाहरुख खान बसु जैन, अमर उजाला, झांसी
बसु जैन, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Oct 2023 01:20 PM IST
सार

झांसी में चल रही हॉकी इंडिया की प्रथम नॉर्थ जोन राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका हॉकी चैंपियनशिप में मैदान में उतरे हर खिलाड़ी के दिल और दिमाग में कुछ ऐसा ही जुनून था। अमर उजाला और यूपी हॉकी के सहयोग से हुई। इस प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में भले ही हरियाणा की टीम विजेता रही। 

विज्ञापन
Shahrukh and Rashmi of UP were the best players and performed brilliantly
हॉकी के सिकंदर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुछ कर दिखाना है, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की धरती पर अपना भी सिक्का जमाना है। क्या हुआ जो हमारे पास संसाधन नहीं हैं, क्या हुआ जो छोटी सी उम्र में हाथों में ज्यादा बल नहीं है...लेकिन इस मैदान से खाली हाथ नहीं जाना है, जीत किसी की भी हो, लेकिन सबकी जुबान पर नाम हमारा ही होना चाहिए...। 
विज्ञापन


झांसी में चल रही हॉकी इंडिया की प्रथम नॉर्थ जोन राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका हॉकी चैंपियनशिप में मैदान में उतरे हर खिलाड़ी के दिल और दिमाग में कुछ ऐसा ही जुनून था। अमर उजाला और यूपी हॉकी के सहयोग से हुई। इस प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में भले ही हरियाणा की टीम विजेता रही। 
विज्ञापन


लेकिन, प्रतियोगिता के दौरान कई ऐसे हॉकी के हुनरमंद सामने आए जिन्होंने अपने दम भर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। रविवार को समापन समारोह में वाकई लोगों की जुबान पर इनका नाम था...हमने ऐसे ही कुछ हॉकी के सिकंदरों के चेहरे पर सितारों को छूने की जो झलक देखी, उससे आपको भी रू-ब-रू करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक के बेटे ने दागे 26 गोल, पूरी की पापा की तमन्ना
हॉकी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 26 गोल करने वाले यूपी टीम के कप्तान शाहरुख ने अपने पिता का सपना पूरा किया है। लखनऊ निवासी शाहरुख आठ साल से हॉकी खेल रहे हैं। उन्होंने चौथी बार नेशनल चैंपियनशिप में अपना दम दिखाया। शाहरुख के पिता तबस्सुर अली पेशे से मैकेनिक हैं। 
 

प्रतियोगिता के समापन पर जब शाहरुख को मेडल और विशेष पुरस्कार दिया गया, तो उसे उन्होंने अपने पापा के नाम किया। शाहरुख के भाई आमिर भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
रहे हैं। शाहरुख का कहना है कि टीम को जिता तो नहीं पाया, लेकिन सबसे ज्यादा गोल दागकर पिता का सपना पूरा किया है। अब भारतीय टीम में खेलने की तमन्ना है।


 

झलकी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब की खुशी
झांसी के आवास विकास की रहने वाली रश्मि रायकवार ने इस हॉकी मैच में यूपी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 13 गोल किए। इस मैच में उन्होंने झांसी की पहचान और मेजर ध्यानचंद का मान बढ़ाया। गोरखपुर छात्रावास में हॉकी के गुर सीख रहीं रश्मि के पिता अशोक रायकवार टेलर हैं। वे कहती हैं कि अब ओलंपिक में जाना ही उनका सपना है। मैच में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब पाकर रश्मि का चेहरा खिल गया।


 

टीम के कप्तान ने मजदूर पिता का बढ़ाया मान
हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली हरियाणा टीम के कप्तान अमित के पिता पेशे से मजदूर हैं। पिता अनिल ने कड़ी मेहनत करके अमित को हॉकी का अभ्यास शुरू कराया था। अमित ने बताया कि पापा ने मैच का परिणाम सुना तो वह बहुत खुश हुए। अमित पिछले पांच साल से हॉकी खेल रहे हैं। इससे पहले ओडिशा में हरियाणा की टीम को तीसरा स्थान मिला था। अमित ने कहा कि इस बार सोचकर आए थे कि जीतकर ही जाएंगे।

 

पहली बार में ही चख लिया जीत का स्वाद
हरियाणा टीम की कप्तान दीक्षा ने पहले ही मैच में जीत का स्वाद चख लिया। 10वीं की छात्रा दीक्षा अपना पहला राष्ट्रीय स्तर का मैच खेलने आई थीं। उनके पिता नीरज मलिक का देहांत हो चुका है। पिता के निधन के बाद दीक्षा ने मां मंजू देवी के प्रोत्साहित करने पर दोबारा खेलना शुरू किया और घर और स्टेडियम में प्रैक्टिस करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed