फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shaheen became a black belt in martial arts when her grandmother inspired her.

Jhansi News: दादी ने दी प्रेरणा तो शाहीन बन गई मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट

Sat, 13 Jul 2024 06:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Shaheen became a black belt in martial arts when her grandmother inspired her.
शाहीन - फोटो : amar ujala
झांसी। साधारण परिवार में जन्मीं सीपरी बाजार के चित्रा चौराहा की शाहीन परवीन उन बेटियों के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं, जो यह मानकर घर बैठ जाती हैं कि बिना पैसे के वह आगे नहीं बढ़ पाएंगी। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट शाहीन के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह इसकी ट्रेनिंग के लिए पैसे खर्च कर कैंप में जा सकें। लेकिन, एक फ्री कैंप ने उनके हौसलों को ऐसा बल दिया कि अब वह हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन

शाहीन की दादी पीरन निशा एक समय उनके जींस पहनने के सख्त खिलाफ थीं। जब भी शाहीन ने जींस खरीदने की बात कही तो दादी ने यह कहकर मना कर दिया कि जींस के बदले उन्हें दो सलवार सूट दिला देंगी। लेकिन, जहां आत्मरक्षा की बात आई तो दादी ने शाहीन को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप में जाने के साथ ही उसके लिए पहने जाने वाली ड्रेस की भी हामी भर दी। कठिन परिश्रम का परिणाम यह रहा कि शाहीन को 2006 में येलो बेल्ट मिला और 2010 में ब्लैक बेल्ट की चुनौती को भी पार कर लिया। इसके बाद शाहीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसी साल दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आयाेजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

--
- पैसे के लिए घर-घर पिलाई पोलियो रोधी दवा
मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट शाहीन परवीन ने अपना खर्च चलाने के लिए तीन साल महानगर में घर-घर दस्तक दिया। उन्होंने पैसों की तंगी दूर करने के लिए पोलियो रोधी दवा पिलाया। मेहनत और कुछ कर गुजरने का जुनून लिए शाहीन ने खेल के दौरान ही बीपीएड की डिग्री हासिल की और बेसिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर सेवाएं देना शुरू किया। शाहीन डिस्ट्रिक्ट कोच और बी-ग्रेड की रेफरी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेना के जवानों को भी दी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
मार्शल आर्ट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाली शाहीन परवीन ने झांसी छावनी में सेना के जवानों को भी इसकी ट्रेनिंग दी। इसके अलावा झांसी के लगभग हर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed