फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shaft wreaked on illegal billboards, several deleted

अवैध होर्डिंग पर टूट पड़ा दस्ता, कई हटाए

Fri, 05 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 05 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shaft wreaked on illegal billboards, several deleted
billboards - फोटो : amar ujala
झांसी। आखिरकार नगर निगम की तंद्रा भंग हुई। कमिश्नर और डीएम के कड़े रुख के बाद नगर निगम निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कई प्रमुख जगहों से भाजपाइयों की होर्डिंग को हटा दिया गया। कमिश्नर आवास और सर्किट हाउस गेट पर लगी होर्डिंग भी उखाड़कर किनारे कर दी।
विज्ञापन


अभी भी ग्वालियर रोड सहित कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध होर्डिंग लगे हैं। बुधवार की देर रात भी नगर निगम का दस्ता इलाइट चौराहा पर होर्डिंग हटाने पहुंचा था, लेकिन बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए भाजपाइयों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शहर भर में लगाई गई अवैध होर्डिंग को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बेतरतीब और अवैध होर्डिंग हटाने के लिए टीम गठित की गई। इसमें अतिक्रमण प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम, सह प्रभारी (अतिक्रमण हटाओ) अनूप सूद, कर अधीक्षक आनंद सिंह और संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद को शामिल किया गया। टीम ने बुधवार की देर रात होर्डिंग हटाने के लिए इलाइट से सीपरी मार्ग पर अभियान शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद चौराहा पर भाजपाइयों की भीड़ इकट्ठी हो गई और विरोध करने लगी। कुछ पार्षद नगर निगम के अफसरों को अनाप- शनाप बकने लगे, जिससे उनमें रोष फैल गया और उन्होंने काम बंद कर दिया। साथ ही नगर आयुक्त को इसकी जानकारी भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह नगर आयुक्त ने नए सिरे से रणनीति तैयार की, टीम में कुछ और कर्मचारियों को शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने अभियान शुरू किया और होर्डिंग पर टूट पड़ी। जिन इलाकों में होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है, वहां पहले अभियान चलाया गया। बीकेडी चौराहे से सर्किट हाउस रोड पर कमिश्नर आवास के सामने, सर्किट हाउस और जिलाधिकारी आवास के किनारे लगाए गए होर्डिंग उखाड़ दिए। कुछ होर्डिंग भाजपाई उठा ले गए तो कुछ नगर निगम ने जब्त कर लिए। बीकेडी चौराहा पर लगे अवैध पैनल और होर्डिंग भी हटा दिए। इसकी सूचना मिलते ही भाजपाई फिर वहां पहुंच गए, लेकिन नगर निगम अधिकारियों के तेवर देख उनकी विरोध की हिम्मत नहीं पड़ी। इसके बाद इलाइट चौराहा के आसपास लगे होर्डिंग भी हटा दिए गए। 

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम के मुताबिक अवैध तरीके से लगाए गए सौ पैनल और दस होर्डिंग को हटा कर उन्हें जब्त कर लिया गया है। साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष को नोटिस भी जारी जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग की वीडियोग्राफी कराई गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दो दिन पहले जारी किए गए नोटिस का जवाब अभी तक नहीं दिया है। इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाएगी।


कमिश्नर ने की खिंचाई
अवैध और बेतरतीब होर्डिंग मामले में कमिश्नर के.राममोहन राव ने नगर आयुक्त की खिंचाई की और सख्त लहजे में होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम सक्रिय हुआ और आनन- फानन में होर्डिंग हटाए गए।

टैक्स वसूला जाएगा
शहर भर में लगाए गए अवैध होर्डिंग और पैनल की वीडियोग्राफी करा ली गई है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष को जारी किए नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। टैक्स वसूला जाएगा।


कर्मचारियों में रोष
होर्डिंग हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ एक पार्षद द्वारा की गई अभद्रता पर नगर निगम कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। इस मामले में उन्होंने बैठक की और इसमें पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर सहमति बनी। बाद में नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समझाबुझा कर मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed