{"_id":"5e29f1768ebc3e77dd500301","slug":"shabby-road-officers-is-careless-jhansi-news-jhs1582988108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें जर्जर, बेफिक्र हैं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें जर्जर, बेफिक्र हैं अफसर
विज्ञापन
बीकेडी से चित्रा चौराहा जाने वाली सड़क की जीरा गिट्टी उखड़ने से सड़क हुई बदहाल।
झांसी। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने की कल्पना को अमल लाने की तैयारी हो रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं ही जनता को मुहैया नहीं हो पा रही हैं। नगर की प्रमुख सड़कें जर्जर हैं। सड़कों से डामर उखड़ चुका है, लेकिन नगर निगम के अफसर इससे अनजान बने हैं। इससे लोग आए दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं।
महानगर में कमिश्नरी जाने वाले चित्रा चौराहे से बीकेडी मार्ग का हाल बदहाल है। रोज यहां से जिले के बड़े अधिकारियों की कारें गुजरती हैं। पूरे मार्ग से डामर उखड़ चुकी है। छोटी गिट्टियां उखड़ने से लोग आए दिन हादसों के शिकार होते हैं, लेकिन अब तक नगर निगम ने मार्ग के निर्माण को लेकर पहल नहीं की है। आलम यह है कि इस मार्ग पर कमिश्नर, डीएम और सीडीओ समेत तमाम बड़े अधिकारियों के आवास भी हैं, लेकिन सड़क का हाल देखकर स्मार्ट सिटी का सपना टूटता नजर आता है।
जीवनशाह से बीकेडी जाने वाले मार्ग का हाल भी कुछ ऐसा ही है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह से डामर उखड़ चुकी है, लेकिन कोई सुध नहीं लेने वाला है। पंचकुइयां से जीवनशाह चौराहा, आशिक चौराहे से खंडेराव गेट समेत तमाम मार्गों का हाल भी बदहाल है।
विज्ञापन
स्मार्ट सड़क बन गई सपना
स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में रेलवे स्टेशन से लेकर मिनर्वा तक स्मार्ट सड़क का प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन जब शहर की प्रमुख सड़कें जर्जरता की शिकार हैं, तो स्मार्ट सड़क महज सपना और दिखावा बनी नजर आती है।
महानगर में सड़कों का हाल बदहाल है। सड़कों से डामर उखड़ गई है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। - दिनेश शर्मा, सीपरी
कमिश्नरी जाने वाला मार्ग भी जर्जर हो गया है। सड़कें जर्जर हो गई हैं। लोगों को परेशानी होती है। - अनिल कुशवाहा, पॉल कालोनी
बीकेडी से जीवनशाह मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। आए दिन हादसे होते हैं। कई बार दिक्कत हुई है। - किशोरी सेन, सीपरी बाजार
सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के पास वाला मार्ग अब तक नहीं बन सका। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - सरोज साहू, सीपरी