फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shab-e-barat

घरों में हुई इबादत, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए उठे हाथ

Fri, 10 Apr 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
shab-e-barat
घर में फातिया पढ़कर कर अपने बुजुर्गों के लिए दुआ करते हुए।
झांसी। लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब-ए-बरात पर घरोें में रहकर रात भर इबादत की। रात भर तिलावत कर कोरोना के खात्मे के साथ ही मगफिरत की दुआएं की गईं। यह सिलसिला पूरी रात चला। घरों में महिलाओं ने भी कुरआन की तिलावत की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जोहर की नमाज के बाद शब-ए-बरात की तैयारी में अकीदतमंद मशगूल हो गए। लोग इस दिन अपने बुजुर्गों की कब्र पर जाते हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घर से ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए घरोें से बाहर नहीं निकले। पूरी रात लोग घरों में जागकर इबादत करने में ही मशगूल रहेे। इस दौरान घरों में फातिहा के साथ हलवे व मिठाईयां भी बनाई गईं। लोगों ने घरों में ही रंग-बिरंग रोशनी कर मोमबत्तियां जलाईं। घरों में ही विशेष नमाजें अदा की गईं। लोगों ने घर पर ही अजीजों अकारिबों के लिए मगफिरत के साथ ही देश में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआएं हुईं।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि इस रात को अल्लाह ताला अपने बंदों के लिए रहमत के सारे दरवाजे खोल देता है। मौमिनों के लिए यह रात रहमतों व बरकतों वाली रात की फजीलतें बयां कीं। इस रात की इबादत का सवाब हजारों रातों की इबादत से अफजल बताया गया। इस रात अल्लाह ताला अपने बंदों की तौबा कुबूल करता है। इस पाकीजा रात को बंदों के साल भर के आमाल लिखे जाते हैं। इसी रात इंसान की जिंदगी और मौत का फैसला लिया जाता है। इस रात का मकसद यह भी है कि इंसान अपने गुनाहों से तौबा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया मुसलमानों ने शब-ए-बरात की रात इबादत अपने बारहवें और आखिरी इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम का जन्म उत्साह पूर्वक घरों में रहकर मनाया। कुरआन की तिलावत और इबादत के बाद एक दूसरे को मुबारक बाद दी। समाजसेवी सैयद शहनशाह हैदर आब्दी ने तिलावते कुरआन पाक के बाद सोशल मीडिया के जरिये बताया कि मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग रसूले खुदा मोहम्मद मुस्तफा के बाद उनके बारह जानशीनों अर्थात इमाम को मानता है। उसका यक़ीन है कि बारहवें इमाम मोहम्मद मेंहदी अलैहिस्सलाम अभी जिंदा हैं।

ईदगाह व कब्रिस्तानों पर तैनात रही पुलिस
ईदगाह व कब्रिस्तानों पर भीड़भाड़ न लगे, इसको लेकर पुलिस भी सतर्क रही। महानगर की ईदगाह में ताला लगा दिया गया था। साथ ही शहर के सभी कब्रिस्तानों पर भी ताला लटका रहा। गेट पर भी पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास, सीओ सिटी संग्राम सिंह दलबल के साथ घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed